कोडरमा, मई 16 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। कोडरमा पुलिस की ओर से चलाए जा रहे विशेष अभियान 'विश्वास' के तहत आम नागरिकों के खोए हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंपा गया। इस अभियान के तहत कुल 101 मोबाइल फोन बरामद किए गए थे। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 30 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस अधीक्षक कुमार शिवाशीष के निर्देशानुसार चलाए गए इस अभियान में बरामद सभी मोबाइल फोन का सत्यापन करने के बाद उनके वैध मालिकों को पुलिस अधीक्षक के हाथों वापस सौंपा गया। अपना खोया मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने कोडरमा पुलिस के प्रति आभार जताया। यह भी पढ़ें- पुलिस ने खोए 101 मोबाइल बरामद किए इस मौके पर पुलिस अधीक्षक कुमार शिवाशीष ने आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि मोबाइल गुम होने की स्थिति में तुरंत नजदीकी थाना में सूचना...