फरीदाबाद, दिसम्बर 17 -- फरीदाबाद। ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन के दौरान पुलिस ने 50 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी कर अवैध हथियार, शराब और मादक पदार्थ जब्त किए हैं। पुलिस ने मंगलवार को हुई छापेमारी के दौरान 62 पेटी शराब , चार किलो 474 ग्राम गांजा और तीन देसी कट्टे व दो कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामले दर्ज कर लिए हैं। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 16-17 दिसंबर की रात को थाना कोतवाली की टीम ने गुप्त सूत्रों की सूचना पर संजय कॉलोनी निवासी विशाल और तरुण को नीलम गोल चक्कर के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने कार में 45 पेटी शराब देसी और 15 पेटी अंग्रेजी शराब रखी हुई थी। थाना मुजेसर की टीम ने संजय कॉलोनी निवासी मोनू को देसी शराब के 52 पव्वों के साथ तो थाना बीपीटीपी की टीम ने बड़ौली में किराए पर रहने वाले गोलू को 52 पव्वों के साथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.