हरदोई, सितम्बर 2 -- हरदोई। गुमशुदा और अपहृत लोगों की तलाश के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन स्माइल अभियान के तहत हरदोई पुलिस ने अगस्त में सकुशल बरामद किया। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने बताया कि गुमशुदा और अपहृत लोगों की सकुशल बरामदगी पुलिस की प्राथमिकता है। ऑपरेशन स्माइल के तहत सभी थाना क्षेत्रों में गठित टीमें लगातार प्रयास कर रही हैं। अगस्त में अभियान के दौरान 148 लोगों को सकुशल बरामद कर उनके परिजनों तक पहुंचाया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...