काशीपुर, जनवरी 23 -- काशीपुर, संवाददाता। केन्द्रीय विद्यालय संगठन के निर्देश पर परीक्षा पे चर्चा-2026 के तहत पराक्रम दिवस के अवसर पर शुक्रवार को पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय में ऑपरेशन सिंदूर विषय पर जिला स्तरीय क्विज़ प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में जिले के 17 विभिन्न विद्यालयों से आए 100 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में परीक्षा के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना, स्वदेशी भावना को सुदृढ़ करना, देश की सशस्त्र सेनाओं के शौर्य, पराक्रम और निःस्वार्थ सेवा के प्रति सम्मान भाव जागृत करना रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...