प्रयागराज, मार्च 9 -- महिला दिवस के उपलक्ष्य में प्रयागराज मंडल की महिला कल्याण समिति की अध्यक्ष वंदना अग्रवाल के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य हित निरीक्षक अंजलि गुप्ता ने दुनिया के सबसे ऊंचे चिनाब रेलवे पुल के निर्माण में अहम भूमिका निभाने वाली डॉ. जी माधवी लता, ऑपरेशन सिंदूर में सराहनीय नेतृत्व करने वाली कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह, भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उप-कप्तान और प्रमुख सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना, नाइकाइ की सीईओ फाल्गुनी नायर के प्रेरणादायक कार्यों के बारे में जानकारी दी। इस बीच महिला कर्मचारियों ने गीत, कविता एवं नृत्य के माध्यम से महिला शक्ति और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली 15 महिला कर्मचारियों को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान महिल...