नई दिल्ली, मई 2 -- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर सैन्य इतिहास का स्वर्णिम अध्याय है। शनिवार को दिल्ली में ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर आयोजित शौर्य संध्या कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ये बात कही। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सैनिकों के साहस, समर्पण और देशभक्ति की सराहना करते हुए कहा कि राष्ट्र प्रथम और 'सेवा परमो धर्म' की उनकी भावना ने प्राचीन काल से लेकर समकालीन अभियानों जैसे ऑपरेशन सिंदूर तक भारत की सैन्य परंपराओं को परिभाषित किया है। उन्होंने कहा कि सशस्त्र बलों का साहस केवल युद्धक्षेत्र तक सीमित नहीं है, बल्कि वे देश और विदेश में प्राकृतिक आपदाओं के दौरान सबसे पहले मानवीय सहायता मुहैया कराने में आगे रहते हैं। हमारे सैनिक अपने लोगों की रक्षा के लिए हथियार उठाते हैं और संकट के समय जरूरतमंदों तक भ...