चंदौली, मार्च 19 -- सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद सकलडीहा पीजी कॉलेज भारतीय वैश्विक परिषद की ओर से प्रायोजित ऑपरेशन सिंदूर विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का बुधवार को समारोह पूर्व समापन हुआ। राष्ट्रीय संगोष्ठी के द्वितीय दिवस के प्रथम तकनीकी सत्र की अध्यक्षता प्रोफेसर गिरीश चंद्र सिंह ने किया। संगोष्ठी में सेमिनार की पुस्तक का विमोचन किया गया। दिल्ली विश्वविद्यालय के मुख्य अतिथि डॉ विजय कुमार वर्मा ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर एक ऐसा ऑपरेशन रहा है जिसने भारत की शक्ति को वैश्विक पटल पर स्थापित करने का काम किया। वही विशिष्ट अतिथि इलाहाबाद विश्वविद्यालय की डॉ अपर्णा चौधरी व धर्म समाज कॉलेज अलीगढ़ के डॉ पंकज वर्मा ने भी विषय पर विचार रखे। सत्र में देश के विभिन्न राज्यों के महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय के शोध छात्रों ने ऑनलाइन ऑफलाइन माध्यम से ...