हल्द्वानी, जनवरी 23 -- हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर केन्द्रीय विद्यालय हल्द्वानी छावनी में ऑपरेशन सिंदूर पर आधारित एक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता हुई। इसमें जिले के कई स्कूलों के 100 से अधिक छात्र-छात्राओं ने भागीदारी की। प्रतियोगिता कनिष्ठ और वरिष्ठ वर्ग में आयोजित की गई। कनिष्ठ वर्ग आंचल पांडे दून कॉवेंट स्कूल, कृतिक जवाहर नवोदय विद्यालय सुयालबाड़ी, युवांश केन्द्रीय विद्यालय भीमताल, अक्षिता केन्द्रीय विद्यालय हल्द्वानी छावनी ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान हासिल किया। जबकि वरिष्ठ वर्ग में इशा मिश्रा पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय सुयालबाड़ी प्रथम, दिव्यांशु रावत केंद्रीय विद्यालय हल्द्वानी छावनी, देवेश यूनिवर्सल कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान हासिल किया। विजेताओं को विद्यालय क...