मुजफ्फर नगर, मार्च 24 -- एटीएस व आईबी द्वारा घंटों पूछताछ के बाद मीरापुर पुलिस ने सम्भालेहड़ा निवासी युवक को ऑपरेशन सिंदूर व ईरान-इसराईल के बीच चल रहे युद्ध को लेकर सोशल साइट इंस्टाग्राम पर कई देश विरोधी व अलगाववादी वीडियो डालने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर उसका चालान कर दिया। रविवार को दिल्ली से आईबी टीम व देवबंद से एटीएस टीम ने सम्भालेहड़ा निवासी युवक शानू मलिक पुत्र इरफान मलिक के घर दबिश दी थी।एटीएस व आईबी ने शानू मलिक से सम्भालेहड़ा पुलिस चौकी पर घंटों पूछताछ की थी और उसके मोबाइल की भी जांच की थी। जांच के दौरान शानू मलिक के मोबाइल में उसके द्वारा उसके सोशल साइट इंस्टाग्राम अकाउंट shanumalik1743 पर भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान ऑपरेशन सिंदूर को लेकर कई देश विरोधी व अलगाववादी वीडियो पोस्ट हुई मिली।इतना ही नहीं ईरान-इसराईल के बीच चल रहें युद्...