बागपत, मई 11 -- खेकड़ा। कस्बे के एमएम डिग्री कॉलेज में रविवार को ऑपरेशन सिंदूर की सफलता की प्रथम वर्षगांठ उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाई गई। कार्यक्रम में एनसीसी कैडेट्स ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर वीर जवानों को नमन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज प्राचार्य डॉ. सुनील तोमर ने किया। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर भारतीय सेना के साहस, अनुशासन और अदम्य वीरता का प्रतीक है। इसकी सफलता पर पूरा देश गौरवान्वित महसूस करता है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं में राष्ट्रभक्ति, अनुशासन और देशसेवा की भावना को मजबूत करते हैं। इस अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में कैडेट्स ने देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा के प्रति अपने संकल्प को दोहराया। यह भी पढ़ें- एनसीसी कैडेट्स ने नुक्कड़ नाटक से भारतीय सेना के अदम्य साहस को दिखाय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.