प्रयागराज, मई 8 -- प्रयागराज। श्री महाप्रभु पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को ऑपरेशन सिंदूर की प्रथम वर्षगांठ पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम में 6 यूपी गर्ल्स बटालियन एवं 2 यूपी एआरटी बीटीवाई बटालियन के एनसीसी कैडेट्स ने वीर सैनिकों को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए देशभक्ति एवं अनुशासन का संदेश दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि 6 यूपी गर्ल्स बटालियन के रिटायर्ड सूबेदार मेजर हॉनरी लेफ्टिनेंट हरविंदर सिंह, एसएम अवतार सिंह एवं सीनियर जीसीआई मंजू सिंह का स्वागत विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. रविंदर पाल कौर बिरदी ने किया। इस अवसर पर लेफ्टिनेंट नेहा श्रीवास्तव एवं लेफ्टिनेंट निहारिका यादव भी उपस्थित रहीं। यह भी पढ़ें- पहलगाम हमले में शहीदों को किया याद, सेना के जज्बे को सलाम यह भी पढ़ें- आपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ मनाई यह भी पढ़ें- ऑपरेशन ...