वाराणसी, मई 8 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। राजघाट स्थित वसंत महिला महाविद्यालय में ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर दो दिवसीय कार्यक्रम का शुक्रवार को समापन हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य एनसीसी कैडेट्स में राष्ट्रसेवा, साहस एवं समर्पण की भावना को और अधिक प्रबल करना था। कार्यक्रम के पहले दिन गुरुवार को ऑपरेशन सिंदूर पर आधारित एक विशेष डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग हुई। डॉक्यूमेंट्री में 22 अप्रैल 2025 को हुए पहलगाम आतंकी हमले से लेकर 6 मई 2025 तक की घटनाओं का क्रमबद्ध विवरण प्रस्तुत किया गया। इसमें आतंकवादी गतिविधियों की साजिश, पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद की भूमिका, भारतीय नेतृत्व की रणनीतिक प्रतिक्रिया, ऑपरेशन सिंदूर की तैयारी, नौ प्रमुख लक्ष्यों के चयन और 7 से 8 मई 2025 के बीच पाकिस्तान द्वारा किए गए असफल हमलों का विस्तृत चित्रण किया गया। श...