गंगापार, अगस्त 16 -- प्रयाग पब्लिक स्कूल एंड कॉलेज, लालगोपालगंज में शनिवार को भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य एफ. आर. हैनवे ने ध्वजारोहण और राष्ट्रगान के साथ किया। विद्यार्थियों ने शास्त्रीय नृत्य, देशभक्ति समूह नृत्य और नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। जूनियर वर्ग की छात्राओं तथा कक्षा छह और सात की छात्राओं का समूह नृत्य विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। छात्र प्रणव ने कविता पाठ के माध्यम से देशभक्ति की भावना को अभिव्यक्त किया। कार्यक्रम में 'ऑपरेशन सिंदूर' पर आधारित विशेष प्रस्तुति ने दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: फोटो : ऑपरेशन सिंदूर की झलकियों ने दर्शकों को किया प्रभावित विद्यार्थियों ने प्र...