ऑपरेशन सिंदूर, संविधान और बिहार से जुड़े सवालों ने अभ्यर्थियों को उलझाया
मधुबनी, जून 10 -- मधुबनी,निज संवाददाता। बिहार गृह रक्षा वाहिनी सेवा संवर्ग में अधिनायक लिपिक पद पर नियुक्ति के लिए बुधवार को आयोजित प्रारंभिक लिखित प्रतियोगिता परीक्षा में अभ्यर्थी शामिल हुए। इस परीक्षा के प्रश्नपत्र में समसामयिक घटनाओं, सामान्य ज्ञान, संविधान, बिहार सामान्य अध्ययन, गणित एवं तार्किक क्षमता से जुड़े सवाल पूछे गए। परीक्षा देकर निकले अभ्यर्थियों के अनुसार ऑपरेशन सिंदूर, भारतीय संविधान, पंचायती राज व्यवस्था, बिहार के इतिहास एवं भूगोल से संबंधित सवालों ने उन्हें उलझाया। वहीं प्रतिशत, अनुपात, लाभ-हानि, औसत और संख्या श्रृंखला से जुड़े गणितीय सवाल भी पूछे गए। साजन कुमार सिंह, मंजित सिंह, संतोष राय, लालबाबू साह व अन्य अभ्यर्थियों ने बताया कि परीक्षा में कुल 100 वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे गए, जिनके लिए दो घंटे का समय निर्धारित था। प्रश्न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.