नई दिल्ली, दिसम्बर 13 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। मध्य जिला की राजेंद्र नगर थाना पुलिस ने ऑपरेशन साइबर हॉक 2.0 के तहत एक अंतरराज्यीय साइबर ठगी रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो साइबर ठगों के लिए म्यूल बैंक खातों का इंतजाम करते थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मिशू सचदेवा और प्रांशु के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके तीन बैंक खातों से 1.08 लाख रुपये की ठगी की रकम बरामद की है। डीसीपी निधिन वल्सन ने बताया कि अभियान के दौरान संदिग्ध म्यूल खातों की सूचना मिली थी। जांच में सामने आया कि एक निजी बैंक खाते में जमा 50 हजार रुपये बेंगलुरु निवासी पीड़ित से हुई 3.50 लाख रुपये की ठगी का हिस्सा थे। पीड़ित को फर्जी अंतरराष्ट्रीय कस्टम अधिकारी बनकर कॉल किया गया था। पुलिस टीम ने रंजीत नगर से मिशू सचदेवा को गिरफ्तार किय...