शामली, मई 15 -- कैराना। ऑपरेशन सवेरा के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 529 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया, जिसकी कीमत 1.06 करोड़ रुपये बताई गई है। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली पर तैनात उपनिरीक्षक विनोद राघव अपनी टीम के साथ मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन सवेरा के तहत गश्त कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने कैराना बाईपास पुल के निकट रजवाहा पटरी पर संदिग्ध हालत में घूम रहे युवक को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 529 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। आरोपी की पहचान मोहल्ला आलखुर्द निवासी अमजद के रूप में हुई है। सीओ हेमंत कुमार ने बताया कि बरामद स्मैक की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगभग एक करोड़ छह लाख रुपये बताई गई है। आरोपी वह स्मैक कहां से लाता था और किन क्षेत्रों में इ...