खगडि़या, जनवरी 3 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि पूर्व मध्य रेल द्वारा बिना पर्याप्त कारण अवैध रूप से चेन पुलिंग करके रेल गाड़ियों को जहां-तहां रोकने वालों के खिलाफ नियमित कार्रवाई की जाती रही है। इसी क्रम पूर्व मध्य रेल के सुरक्षा बलों द्वारा ऑपरेशन समय पालन के तहत ऐसे लोगों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है, ताकि ट्रेनें अनावश्यक रूप से विलंब ना हो। हाजीपुर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चन्द्र ने शुक्रवार को विज्ञप्ति जारी कर बताया कि ऑपरेशन समय पालन के तहत पिछले माह पहली दिसंबर 2025 से 31 दिसंबर 2025 तक रेलवे सुरक्षा बल की टीम द्वारा पूर्व मध्य रेल के विभिन्न रेलखंडों में बिना उचित कारण के चेन पुलिंग करने के आरोप में 1032 लोगों को हिरासत में लिया गया। इन लोगों के विरुद्ध रेल अधिनियम की धारा 141 के तहत कार्रवाई की गई। ऑपरेशन समय पालन के तहत् इस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.