गुड़गांव, दिसम्बर 13 -- गुरुग्राम। हरियाणा पुलिस और भारतीय सेना ने एक सराहनीय पहल करते हुए श्रीनगर के 20 स्कूली छात्रों के लिए गुरुग्राम में डे ऑफ जॉय (खुशी का दिन) का आयोजन किया। सेना की ऑपरेशन सद्भावना के तहत आयोजित इस विशेष एक दिवसीय एक्सपोज़र ट्रिप का उद्देश्य कश्मीरी युवाओं को देश की प्रगति और विविध संस्कृति से परिचित कराना था। इन छात्रों में से अधिकांश पहली बार कश्मीर से बाहर दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में आए थे। मॉल में मनोरंजन और विशेष व्यवस्था हरियाणा पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ओपी सिंह के निर्देशन में छात्रों के लिए विशेष व्यवस्था की गई। बच्चों ने दिनभर एंबियंस मॉल में खूब मस्ती की। उन्होंने आइस स्केटिंग, बॉलिंग, इंडोर गेम्स और अन्य मनोरंजक गतिविधियों का भरपूर आनंद लिया। डीजीपी सिंह की ओर से छात्रों के लिए विशेष भोजन और सभी गतिविधियों क...