गया, जून 23 -- गया जंक्शन पर मंगलवार को रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के विशेष अभियान ऑपरेशन सतर्क के तहत दो नाबालिग समेत तीन शराब तस्करों को 27.16 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए नाबालिगों की उम्र 15 और 14 वर्ष बताई गई है। कार्रवाई सहायक सुरक्षा आयुक्त संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में आरपीएफ, सीआईबी और जीआरपी की संयुक्त टीम ने की। संयुक्त टीम प्लेटफॉर्म संख्या-1 के दिल्ली छोर स्थित यात्री शेड में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रख रही थी। इसी दौरान तीन युवक संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिए। पूछताछ के दौरान उन्होंने अपने पिट्ठू बैग में अंग्रेजी शराब और बीयर होने की बात स्वीकार की। तलाशी लेने पर पहले युवक के बैग से 11.16 लीटर, दूसरे के बैग से 4.50 लीटर तथा तीसरे आरोपी दीपक कुमार के बैग से 11.50 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई। तीनों बैग...