ऑपरेशन सतर्क के तहत जपला रेलवे स्टेशन से 24 लीटर देसी शराब जब्त
पलामू, मई 25 -- हुसैनाबाद, प्रतिनिधि। पूर्व मध्य रेलवे के डीडीयू मंडल अंतर्गत आरपीएफ पोस्ट जपला ने ऑपरेशन सतर्क के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में देशी शराब बरामद की गई। यह कार्रवाई जपला रेलवे स्टेशन परिसर में चलाए गए विशेष जांच एवं चेकिंग अभियान के दौरान की गई।
विशेष जांच अभियान 24 मई को उप निरीक्षक विश्वजीत कुमार रवि एवं प्रधान आरक्षी शैलेन्द्र कुमार मिश्रा ने निरीक्षक प्रभारी जपला के निर्देशन में स्टेशन परिसर में सघन जांच अभियान चलाया। इसी दौरान प्लेटफार्म संख्या-1 के पश्चिमी छोर स्थित पानी टंकी के नीचे एक सफेद प्लास्टिक बोरा लावारिस हालत में पड़ा मिला। संदेह होने पर जब बोरे की तलाशी ली गई तो उसमें छबीली मसालेदार देशी शराब की 120 बोतलें बरामद हुईं। आरपीएफ के अनुसार जब्त प्रत्येक बोतल 200 एमएल की थी। कुल मिलाकर 24 लीटर शराब ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.