देवघर, अप्रैल 27 -- जसीडीह,प्रतिनिधि। रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट जसीडीह द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन सतर्क के तहत रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए 20 लीटर अवैध शराब जब्त की गई और एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। इस संबंध मे आरपीएफ सूत्रो ने बताया कि प्लेटफॉर्म संख्या 1 के मुख्य गेट पर बैगेज स्कैनर पर तैनात एलसीटी गीता देवी खुशवाहा ने एक संदिग्ध काले ट्रॉली बैग और आर्मी रंग के पिट्ठू बैग की जांच के दौरान शराब होने की आशंका जताई। उन्होंने तत्काल ड्यूटी पर तैनात एलएसआई रजनी कुमारी को सूचना दी। सूचना मिलते ही आरपीएफ के टीम मौके पर पहुंचकर उस बैग की जांच की। जिसमे तलाशी के दौरान 40 बोतल रॉयल झारखंड डीलक्स (प्रत्येक 200 एमएल) तथा 24 कैन किंगफिशर स्ट्रॉन्ग प्रीमियम बीयर (प्रत्येक 500 एमएल) बरामद किया गया। जब्त शराब की कुल मात्रा 20 लीटर और अनुमानित कीम...