नई दिल्ली, जनवरी 3 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। मध्य जिला पुलिस ने दिसंबर में चलाए गए 'ऑपरेशन संकल्प' के तहत 100 से अधिक मामले सुलझाए और कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अभियान में झपटमारी, लूट, साइबर धोखाधड़ी, वाहन चोरी और मादक पदार्थों से जुड़े अपराध शामिल थे। पुलिस ने बताया कि एक से 31 दिसंबर के बीच कार्रवाई में 127 फोन, अपराध में इस्तेमाल ऑटो-रिक्शा, तीन बाइक, एक स्कूटी और दो हजार रुपये नकद बरामद किए गए। डकैती के सात मामलों में 12 गिरफ्तारियां हुईं, जबकि चोरी और लूट के 36 मामलों में 25 आरोपियों को पकड़ा गया। चोरी के नौ मामलों में 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर चांदी की चूड़ियां, अंगूठियां और कंगन बरामद किए गए। संगठित अपराध के खिलाफ कार्रवाई में वाहन चोरी के 19 मामलों में सात गिरफ्तारियां हुईं, जबकि हत्या के प्रयास के चार मामलों में सात...