सिमडेगा, दिसम्बर 2 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। पुलिस ने ऑपरेशन रेड हंट चलाकर मंगलवार को 35 वर्षों से फरार पांच लाल वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। एसपी एम अर्शी ने प्रेसवार्ता में बताया कि प्रताप खडिया, सीताराम यादव, पास्कल तोपनो, प्रहर्सव तोपनो सहित पांच आरोपियो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बताया गया कि महज दो माह के अंदर पुलिस ने ऑपरेशन रेड हंट चलाकर अबतक 135 लाल वारंट का निष्पादन करते हुए वर्षों से फरार 60 लाल वारंटियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया है। एसपी ने बताया कि 13 चरण में अभी तक कुल 135 लाल वारंट का निष्पादन करते हुए 60 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एसपी ने कहा कि अभियान अभी जारी रहेगा। मौके पर एसडीपीओ बैजु उरांव सहित अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.