आगरा, फरवरी 15 -- रिटायर्ड रेलकर्मी ने ऑपरेशन में लापरवाही के लिए रेलवे अस्पताल के डॉक्टर की शिकायत की है। ओमप्रकाश सक्सेना झांसी वर्कशॉप से रिटायर हुए हैं। उन्होंने बताया कि नौ जनवरी को वह आगरा कैंट स्थित मंडल रेल चिकित्सालय में हाइड्रोसील के ऑपरेशन के लिए भर्ती हुए थे। ऑपरेशन डॉ. एसके सिंह ने किया। ऑपरेशन के बाद से उन्हें अत्यधिक दर्द व खून का आना बंद नहीं हुआ है। उन्होंने डॉ. एसके सिंह पर ऑपरेशन में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। ओमप्रकाश सक्सेना ने डीआरएम से शिकायत की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...