ऑपरेशन मुस्कान के तहत 25 लाख रुपए के 108 मोबाइल को असली हकदार को सौंपा गया
मोतिहारी, जून 12 -- मोतिहारी। ऑपरेशन मुस्कान के तहत शुक्रवार को 108 मोबाइल का वितरण उसके असली हकदारों के बीच किया गया। इसकी कीमत करीब 25 लाख रुपए आंकी गई है। मोबाइल के असली हकदारों के बीच एसपी स्वर्ण प्रभात ने मोबाइल का वितरण किया। एसपी ने बताया कि ऑपरेशन मुस्कान के तहत यह 20 वां चरण है। अबतक 1965 मोबाइल जिसकी कीमत करीब 3 करोड़ 85 लाख 61 हजार रुपए है, इसका वितरण किया गया है। यह मुहिम आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि जिला में खोये व चोरी हुए मोबाइल की बरामदगी के लिए विशेष टीम का गठन किया गया था। तकनीकी व वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर 108 मोबाइल बरामद किया गया था, जिसका वितरण किया गया है। खोये व चोरी गए मोबाइल मिलने पर उसके असली हकदारों के चेहरे खिल उठे। उन्होंने कहा कि तीन वर्ष पहले आज के ही दिन ऑपरेशन मुस्कान की शुरुआत हुई थी। आज ऑपर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.