हाजीपुर, मार्च 31 -- हाजीपुर। नगरसंवाददाता पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग ने सोमवार को ऑपरेशन मुस्कान अभियान के तहत जिले के विभिन्न थाना एवं ओपी क्षेत्रों से चोरी और गुम 165 मोबाइल फोन बरामद कर मोबाइल मलिक को सौंप दिया। बरामद मोबाइल फोन की कीमत करीब 40 लाख रुपए बताई गई है। मोबाइल पाने के बाद सभी के चेहरे पर मुस्कान दौड़ गई। इस दौरान लोगों ने पुलिस की कार्यशैली की सराहना करते हुए एसपी सहित सभी पुलिसकर्मी को धन्यवाद दिया। वैशाली पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत चोरी या गुम हुए कुल 1492 मोबाइल फोन को बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिया। वहीं वर्ष 2026 में वैशाली पुलिस ने 529 मोबाइल फोन बरामद कर लौटाया। पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग ने सभी लोगों से अपील की है कि चोरी या गुम होने पर तुरंत नजदीकी थाने में लिखित आवेदन दें। आवेदन देने के बाद थाने ...