जहानाबाद, मई 2 -- तकरीबन 18 लाख रुपए कीमत है बरामद मोबाइलों की कुशल नेतृत्व के लिए लाभार्थियों ने एसपी को दिया धन्यवाद जहानाबाद, निज प्रतिनिधि।पुलिस प्रशासन के ऑपरेशन मुस्कान ने एक बार फिर जिले के वैसे मोबाइल धारको के चेहरे पर खुशियां लौटायी जिनके मोबाइल फ़ोन या तो गुम हो गए थे या उसकी छिनतई या चोरी हो गयी थी।

कार्यक्रम का आयोजन एसपी अपराजित लोहान ने मई दिवस के दिन पुलिस ऑफिस में एक कार्यक्रम का आयोजन कर 103 धारकों के बीच उनके खोए हुए मोबाइल फोन लौटाए। लौटाए गए मोबाइलों की कीमत करीब 18 लाख 54 हजार रुपये आंकी गई है। अपने खोए हुए मोबाइल पाकर उसके धारकों ने एसपी को धन्यवाद दिया और कहा कि एसपी के कुशल नेतृत्व का परिणाम है कि पुलिसकर्मियों ने तकनीकी तौर पर भी अनुसंधान कर उनके गुम हुए मोबाइल को बरामद करने में सफलता हासिल की।

लाभार्थियों की विव...