संभल, जून 13 -- थाना हजरतनगर गढ़ी पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए लापता हुए 13 वर्षीय बालक को सकुशल बरामद कर उसकी मां के सुपुर्द कर दिया। बच्चे के सुरक्षित मिलने पर परिजनों ने राहत की सांस ली और पुलिस का आभार जताया। थाना हजरतनगर गढ़ी क्षेत्र के गांव रहटोल निवासी स्वर्गीय चंद्रपाल सैनी का 13 वर्षीय पुत्र बासु शुक्रवार सुबह घर से क्रिकेट खेलने की बात कहकर निकला था। देर शाम तक घर वापस न लौटने पर परिजनों को चिंता हुई और उन्होंने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। रात भर खोजबीन के बाद भी जब बालक घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना हजरतनगर गढ़ी पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत बच्चे की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में खोजबीन करने के साथ ही सीसीटीवी कैमरों की फ...