औरंगाबाद, अप्रैल 1 -- रफीगंज के कासमा थाना पुलिस ने 'ऑपरेशन मुस्कान' के तहत गुम हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिया। थानाध्यक्ष अक्षयवर सिंह ने बताया कि पुलिस ने तकनीकी जांच और विशेष अभियान के माध्यम से क्षेत्र में खोए मोबाइलों को ट्रेस किया। बरामद मोबाइलों का सत्यापन करने के बाद उन्हें विधिवत उनके असली धारकों को सुपुर्द किया गया। मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने कासमा पुलिस का आभार जताया और इस पहल की सराहना की। पुलिस की इस कार्रवाई से आमजन में भरोसा और मजबूत हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...