औरैया, मई 24 -- औरैया। पुलिस अधीक्षक औरैया के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान 'ऑपरेशन मुस्कान' के तहत कोतवाली औरैया पुलिस को रविवार को बड़ी सफलता मिली। पुलिस टीम ने 7 वर्षीय गुमशुदा बालक और 8 वर्षीय गुमशुदा बालिका को सकुशल खोजकर उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बताया गया कि दोनों बच्चों के गुम हो जाने के बाद परिजन परेशान थे। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस ने तत्काल बच्चों की तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए दोनों बच्चों को सुरक्षित बरामद कर लिया। बच्चों के सकुशल मिलने पर परिजनों ने राहत की सांस ली और पुलिस टीम का आभार जताया। यह भी पढ़ें- इंतजार में पथरा गईं आंखें....कहां तुम चले गए वहीं स्थानीय लोगों ने भी पुलिस के इस सराहनीय कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा की। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ऑपरेशन मुस्कान के तहत गुमशुदा बच्चों की तला...