औरंगाबाद, अप्रैल 22 -- गोह पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत दो दिन पहले खोए मोबाइल को बरामद कर उसके धारक को वापस कर दिया। थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि लोदीपुर गांव निवासी सत्येंद्र यादव के पुत्र रामकुमार ने दो दिन पूर्व मोबाइल गुम होने की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मोबाइल को खोज निकाला और संबंधित युवक को सौंप दिया। मोबाइल वापस मिलने पर युवक ने खुशी जताई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...