अमरोहा, जुलाई 28 -- अमरोहा। ऑपरेशन मुस्कान अभियान के तहत नौगावां सादात पुलिस ने दो गुमशुदा बच्चों को महज 15 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर उनके परिजनों के सुपुर्द किया। बच्चों की सुरक्षित बरामदगी पर परिजनों ने राहत की सांस ली व पुलिस टीम का आभार जताया। जानकारी के मुताबिक सोमवार को थाना नौगावां सादात में दो बच्चों की गुमशुदगी का मामला दर्ज किया गया था। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल बच्चों की तलाश शुरू कर दी। तकनीकी संसाधनों के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर लगातार खोजबीन व प्रभावी प्रयास किए। पुलिस की सक्रियता से दोनों बच्चों को सकुशल बरामद कर लिया गया। बरामदगी के बाद पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी कर दोनों बच्चों को उनके परिजनों के सुपुर्द किया। बच्चों के सुरक्षित घर लौटने पर परिजनों ने राहत की सांस ली। एसपी लखन सिंह यादव ने आमजन से अपील की कि...