बांका, अप्रैल 8 -- बांका, निज संवाददाता। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर बांका जिला पुलिस द्वारा चलाए जा रहे आपरेशन मुस्कान के तहत 51 गुम हुए मोबाइल फोन को बरामद कर उन्हें उनके असली मालिकों को वापस लौटाया गया। मंगलवार को बांका एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा की अगुवाई में ऑपरेशन मुस्कान की सफलता के बाद आयोजित कार्यक्रम में मोबाइल उनके वास्तविक धारकों के बीच वितरित किया गया। जहां लाभुकों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। कार्यक्रम के दौरान जैसे ही लोगों को उनके खोए हुए मोबाइल वापस मिले। उनके चेहरे खिल उठे। कई लाभुकों ने भावुक होकर बताया कि उन्हें इस बात की उम्मीद नहीं थी कि उनका मोबाइल दोबारा मिल भी पाएगा। ऐसे में पुलिस की इस पहल ने उनकी खोई हुई वस्तु के लौटने से बांका जिला के पुलिस के ऊपर उनके विश्वास को भी मजबूत किया है। एसपी ने स्वयं लाभुकों को मोबा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.