छपरा, जून 6 -- छपरा, हमारे संवाददाता । जिले में पुलिस प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे "ऑपरेशन मुस्कान" अभियान के तहत मई में जिले भर में खोए या गुम हुए कुल 218 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक धारकों को वापस सौंपे गए। पुलिस ने यह उपलब्धि केंद्रीय उपकरण पहचान रजिस्टर पोर्टल के प्रभावी उपयोग से हासिल की है।

मोबाइल फोन की बरामदगी बरामद किए गए सभी मोबाइल संबंधित थानों द्वारा खोजे गए और पीड़ितों को थाना बुलाकर विधिवत सुपुर्द किए गए। मई माह में बरामद 218 मोबाइल फोन में से 81 मोबाइल केवल छह थानों द्वारा बरामद किए गए। इनमें नगर थाना ने सर्वाधिक 20 मोबाइल बरामद किए। इसके बाद सोनपुर थाना ने 16, मुफ्फसिल थाना ने 14, गड़खा थाना ने 11, भगवानबाजार थाना ने 10 व डेरनी थाना ने 10 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को लौटाया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार,...