बांदा, फरवरी 16 -- बांदा। नगर कोतवाली और अतर्रा पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत भटकी हुई पांच व दस वर्षीय बच्चियो के परिजनों को सौंप दिया। कस्बा अतर्रा में एलआईसी कार्यालय के पास एक 05 वर्षीय बच्ची भटकती हुई मिली। सूचना पर थानाध्यक्ष अतर्रा संजीव चौबे ने तत्काल टीम गठित कर तत्परता से खोजबीन शुरु कर दी गई । इस दौरान आस-पास के लोगों से पूछताछ कर परिजनों का पता लगाकर उन्हें सौंप दिया। इसी तरह थाना कोतवाली नगर पुलिस को महेश्वरी देवी मंदिर के पास एक 10 वर्षीय बच्ची भटकती हुई मिली । जिस पर पुलिस ने बच्ची से नाम पता पूछा गया तो उसने अपना नाम सपना पुत्री कमलेश तथा ग्राम आउ से भटककर बांदा शहर आना बताया । पुलिस ने परिजनों की जानकारी कर सौंप दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.