ऑपरेशन ब्लू स्टार की तस्वीरें देख इंदिरा गांधी की आंखों से बहने लगे आंसू, सोनिया गांधी के बयान कर बवाल
नई दिल्ली, नवम्बर 10 -- पंजाब में चुनाव से पहले सोनिया गांधी ने अपनी नई किताब में ऑपरेशन ब्लू स्टार को लेकर बड़ा बयान दिया है। अपनी किताब में सोनिया गांधी ने दावा किया है कि इस ऑपरेशन के बाद की तस्वीरों को देख तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी बेहद दुखी थीं और उनकी आंखों से आंसू बह निकले थे। अब उनके इस बयान पर अकाली दल भड़क गई है। सोनिया गांधी ने यह बातें अपनी किताब 'बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव' में लिखी हैं। यह किताब आज यानी मंगलवार को रिलीज होने वाली है। इस किताब में उन्होंने गांधी परिवार के सुने-अनसुने पहलुओं को सामने रखने की कोशिश की है। उन्होंने इमरजेंसी से लेकर बाबरी विध्वंस जैसे कई मुद्दों पर बात रखी है। अब ऑपरेशन ब्लू स्टार पर दिया एक बयान सामने आया है। यह भी पढ़ें- 'ऑपरेशन ब्लू स्टार' के लिए इंदिरा गांधी ही जिम्मेदार; चिदंबरम के ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.