हाजीपुर, मार्च 19 -- सइबर थाने की जिले वासियों से अपील मोबाइल मे किसी भी प्रकार के एपीके फाइल एस्टॉल ना करें हाजीपुर। नगर संवाददाता जिले में ऑपरेशन प्रहार 2.0 के तहत साइबर अपराधियों के नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 36 संदिग्ध म्यूल बैंक खातों के सत्यापन के बाद कार्रवाई की गयी. सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने के बाद, दोषी पाए गए 10 व्यक्तियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता, 2023 और सूचना एवं प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 के तहत कुल 5 प्राथमिकियां दर्ज की गई हैं। यह जानकारी बुधवार को डीएसपी सह साईवर थानाध्यक्ष चांदनी सुमन ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है। क्या है म्यूल अकाउंट साईवर थााध्यक्ष के अनुसार म्यूल अकाउंट एक ऐसा बैंक खाता है जिसका उपयोग अपराधी अवैध रूप से हासिल किए गए पैसों को ट्रांसफर या व्हाइट (मनी लॉन्ड्रिंग) करने के लिए करते हैं. यह...