देहरादून, जून 13 -- हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में साधु-संतों का भेष धारण कर लोगों की धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ करने और उन्हें भ्रमित करने वाले 21 कथित ढोंगी बाबाओं को कोतवाली नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोप है कि यह धर्म की आड़ में लोगों को झांसा देकर उनकी आस्था का लाभ उठाने का प्रयास कर रहे थे।

गिरफ्तार बाबाओं की सूची अभियान के दौरान शहर कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र में साधु-संतों के भेष में घूम रहे 21 व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। संतोषजनक उत्तर नहीं देने और संदिग्ध गतिविधियों के चलते सभी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में विभीषण पुत्र भुवनेश्वर निवासी कर्जन बाजार, बिहार, श्री नारायण पुत्र विनोद कुमार निवासी गारमपुर जनपद इटावा, राम बाबू पुत्र भागीरथ निवासी नलखेड़ा, उज्जैन, बच्चू सिंह पुत्र माघ सिंह निवा...