ऑपरेशन प्रहार के तहत सहसपुर व विकासनगर में व्यापक कार्रवाई
विकासनगर, अप्रैल 6 -- कोतवाल शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि ऑपरेशन प्रहार के तहत सहसपुर पुलिस ने व्यापक स्तर पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान सार्वजनिक स्थानों और ढाबों में शराब पिलाने, शराब पीकर हुड़दंग करने और सत्यापन न कराने वालों के खिलाफ पुलिस एक्ट की धाराओं में कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान 81 पुलिस एक्ट में 20 चालान कर 4000 रुपये जुर्माना वसूला गया। 83 पुलिस एक्ट में 10 चालान कर एक लाख रुपये का जुर्माना किया गया। मोटर वाहन अधिनियम के तहत भी कड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 46 चालान किए गए और 16 वाहन सीज किए गए। वहीं छह मामलों में कोर्ट चालान किए गए तथा 24 मामलों में 16000 रुपये संयोजन शुल्क वसूला गया। इसके अलावा रैश ड्राइविंग में पांच, बिना नंबर प्लेट पांच, मॉडिफाइड साइलेंसर तीन और बिना कागजात तीन वाहनों को सीज किया गया।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.