देहरादून, जून 18 -- विकासनगर। कोतवाली विकासनगर पुलिस द्वारा राज्य सरकार के ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत क्षेत्र में लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार रात विकासनगर क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 41 वाहन चालकों के खिलाफ मोटर वाहन लअधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार चेकिंग के दौरान रेस ड्राइविंग, ट्रिपल राइडिंग, काली फिल्म, बिना हेलमेट, मॉडिफाइड साइलेंसर और शराब पीकर वाहन चलाने जैसे मामलों में कार्रवाई की गई। इस दौरान 6 वाहनों को सीज किया गया, 25 वाहनों के कोर्ट चालान किए गए, पजबकि 10 संयोजन चालान किए गए। यह भी पढ़ें- ऑपरेशन प्रहार: विकासनगर पुलिस का बड़ा एक्शन, 56 वाहनों पर चालान अभियान के दौरान शराब के नशे में वाहन चलाते पाए गए दो वाह...