रांची, मई 18 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। क्षेत्र में विभिन्न अपराध में संलिप्त फरार दोषियों के खिलाफ पुलिस कप्तान रांची राकेश रंजन के निर्देशानुसार मुरी ओपी प्रभारी राहुल कुमार मेहता के द्वारा टीम गठित कर छापेमारी अभियान चलाया गया। इस छापेमारी अभियान के तहत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई हेतु न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इस अभियान के तहत मुरी पुलिस ने शिबू मांझी (पिता गोवर्धन मांझी, ग्राम बांसारूली, जामटोली निवासी) और दूसरा आरोपी आरती देवी (पति दीनबंधु कोइरी, ग्राम ब्रह्मांडीह) को गिरफ्तार किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...