रुडकी, अप्रैल 4 -- क्षेत्र में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत पुलिस ने शनिवार को पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों का शांति भंग की आशंका में चालान किया गया है। कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी ने बताया कि दरगाह साबिर पाक क्षेत्र में फर्जी खादिम बनकर जायरीनों को परेशान करने वाले मौ. आशिफ निवासी मुगलपुरा, मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश) को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा सार्वजनिक स्थानों पर उपद्रव कर शांति भंग करने के आरोप में सोनू, मौ. मुन्ना, मौ. खालिद शेख और जुल्फकार शेख निवासी पिरान कलियर को भी हिरासत में लेकर उनका चालान किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.