रुद्रपुर, अप्रैल 23 -- रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप थाना पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत कार्रवाई करते हुए एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। वारंटी एनआई एक्ट में 2024 से फरार चल रहा था। जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक रुद्रपुर एवं सीओ रुद्रपुर के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक ट्रांजिट कैंप मोहन पांडे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बीते मंगलवार को एक वारंटी आकाश पाल पुत्र रमेश पाल, निवासी वार्ड नंबर 02, नारायण कॉलोनी, ट्रांजिट कैंप को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के खिलाफ मुकदमा धारा 138 एनआई एक्ट में वारंट जारी था। थाना प्रभारी बताया कि गिरफ्तार वारंटी आकाश पाल को गुरुवार को न्यायालय में पेश किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...