ऑपरेशन प्रहार के तहत ज्वालापुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्मैक तस्कर गिरफ्तार
देहरादून, मई 17 -- हरिद्वार। ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 32.02 ग्राम स्मैक, एक मोबाइल फोन और 320 रुपये नकद बरामद किए हैं। बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत साढ़े नौ लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार 16 मई 2026 को कोतवाली ज्वालापुर पुलिस चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान नहर पटरी रानीपुर झाल क्षेत्र से आरोपी शालिम पुत्र मुर्सलीन निवासी ग्राम बहादरपुर खादर, कोतवाली लक्सर, जनपद हरिद्वार को गिरफ्तार किया गया। तलाशी लेने पर उसके पास से भारी मात्रा में स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की विधिक कार्रवाई जारी है। इस कार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.