जमशेदपुर, अगस्त 31 -- ऑपरेशन के दौरान मरीज के पेट में उपकरण या पट्टी आदि छूट जाने की घटनाएं खतरनाक होती हैं। इससे मरीज की जान तक जा सकती है। हालांकि, ऑपरेशन प्रबंधन को बेहतर बनाकर ऐसी घटनाओं से बचा जा सकता है। ये बातें भुवनेश्वर से आए डॉ. सुजीत बेहरा ने जमशेदपुर में पिछले दिनों आयोजित गायनी कॉन्फ्रेंस में शोध के आधार पर कहीं। डॉ. सुजीत बेहरा ने बताया कि पेट खोलकर किए जाने वाले ऑपरेशन के दौरान ऑपरेशन थिएटर में इस्तेमाल होने वाले उपकरण और पट्टियों की गिनती कर रखी जाती है। ऑपरेशन के दौरान जरूरत के अनुसार इनमें से कई चीजों का इस्तेमाल किया जाता है और प्रक्रिया पूरी होने के बाद उन्हें निकाल लिया जाता है। हालांकि, कई बार चूक के कारण इनमें से कोई उपकरण या पट्टी पेट में ही छूट जाती है। इसके एक-दो दिन बाद या महीनों बाद परेशानी शुरू हो सकती है। यह ...