आगरा, जुलाई 8 -- रेल सुरक्षा बल आगरा मंडल ऑपरेशन नारकोस के तहत मादक पदार्थों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई कर रहा है। आरपीएफ कमांडेंट पी. राज मोहन ने बताया कि ऑपरेशन के तहत अप्रैल से जून माह के बीच आरपीएफ ने 14.84 लाख रुपये से अधिक मूल्य का 52.20 किलो गांजा जब्त किया गया तथा 06 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भिजवाया। रेलवे सुरक्षा बल एवं अन्य संबंधित एजेंसियों के समन्वय से संचालित इस अभियान ने मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने बताया कि ऑपरेशन नारकोस के तहत निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...