ऑपरेशन नवजीवन-III के तहत 10 लाख के इनामी नक्सली समेत चार ने किया आत्मसमर्पण, 129 मामलों में थे आरोपी
चाईबासा, अगस्त 11 -- चाईबासा। कोल्हान, पोड़ाहाट और सारंडा क्षेत्र में नक्सलवाद के खिलाफ चलाए जा रहे संयुक्त अभियान के बीच सुरक्षा बलों को मंगलवार को बड़ी सफलता मिली। ऑपरेशन नवजीवन-III के तहत भाकपा माओवादी संगठन के चार सक्रिय सदस्यों ने पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बलों के समक्ष हथियारों के साथ आत्मसमर्पण किया। इनमें 10 लाख रुपये का इनामी जोनल कमेटी सदस्य सलुका कायम उर्फ भुवनेश्वर उर्फ डांगिल भी शामिल है।
आत्मसमर्पण करने वाले सदस्य आत्मसमर्पण करने वालों में एक लाख रुपये का इनामी दस्ता सदस्य कोदोमुनी कोड़ा उर्फ कोदम मुनी, दस्ता सदस्य पिंकी पूर्ति उर्फ सकाती पूर्ति और अनिता तामसोय उर्फ अनिता कायम उर्फ मुक्ता शामिल हैं। सलुका कायम, कोदोमुनी कोड़ा और पिंकी पूर्ति ने चाईबासा पुलिस के समक्ष, जबकि अनिता तामसोय ने सरायकेला-खरसावां पुलिस के समक्ष हथि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.