किशनगंज, अगस्त 30 -- किशनगंज। मानव तस्करी के खिलाफ किशनगंज पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर जिले में चलाए जा रहे ऑपरेशन नया सवेरा के तहत पुलिस ने अब तक कुल 31 पीड़ितों को सुरक्षित रेस्क्यू कराया है। सीमावर्ती जिला होने के कारण यहां मानव तस्करी को रोकना एक बड़ी चुनौती है, लेकिन पुलिस की सख्ती से तस्करों के मंसूबों पर पानी फिर रहा है।​इस वर्ष अब तक मानव तस्करी से जुड़े मामलों में कुल 4 कांड दर्ज किए गए हैं। इन मामलों में 20 आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई थी, जिनमें से त्वरित कार्रवाई करते हुए 17 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस के इस कड़े रुख से मानव व्यापार करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।हाल के दिनों में जिले के कई स्थानों पर कार्रवाई कर नाबालिग लड़कियों को रेस्क्यु किया गया है।किशनगंज नेपाल की ...