सीवान, मई 11 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। जिले में एसपी पूरन कुमार झा के निर्देश पर पुलिस द्वारा ऑपरेशन नया सेवरा कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इस दौरान मानव तस्करी व अनैतिक देह व्यापार के तहत कार्रवाई करते हुए आर्केस्ट्रा में शोषण का शिकार बन रही 9 नाबालिग लड़कियों को मुक्त कराया। साथ ही, पुलिस ने इस मामले में दो आर्केस्ट्रा संचालकों को भी गिरफ्तार किया है। बताया गया कि शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर महिला थाना व जामोबाजार थाना की संयुक्त टीम ने जामोबाजार थाना क्षेत्र में संचालित आर्केस्ट्रा स्थलों पर छापेमारी की। यह भी पढ़ें- ऑपरेशन नया सवेरा के तहत कार्रवाई में नौ नाबालिग करायी गयीं मुक्तछापेमारी की कार्रवाई कार्यवाही के दौरान जबरन नृत्य करवायी जा रही 9 नाबालिग लड़कियों को मुक्त कराया गया। साथ ही, मौके से दो आर्केस्ट्रा संचालकों को भी गिरफ्...