प्रयागराज, जनवरी 28 -- प्रयागराज। आरपीएफ ने ऑपरेशन 'नन्हे फरिश्ते' के तहत एक नाबालिग को सुरक्षित बचाकर चाइल्ड लाइन को सौंप दिया। मंडल पीआरओ अमित सिंह ने बताया कि वर्तमान वित्तीय वर्ष में आरपीएफ ने इस ऑपरेशन के तहत 334 लड़कों, 153 लड़कियों सहित कुल 487 बच्चों को सुरक्षित बचाया है। इसी क्रम में मंगलवार को प्रयागराज जंक्शन पर उपनिरीक्षक डब्लू कुमार को स्कूल ड्रेस में एक नाबालिग रोती हुई मिली थी। पूछताछ में उसने बताया कि वह कौशाम्बी की रहने वाली है। वह अपने मां-बाप की डांट से नाराज होकर घर से निकली थी। आरपीएफ ने उसके परिजनों को सूचना दे दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.